Google Tag Manager (noscript) -->

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं, प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक स्टाइल में किया प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट, तस्वीरें देख फैंस बोले – वाह!

Spread the love

सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पति आनंद आहूजा के साथ एक खूबसूरत ज्वॉइंट पोस्ट शेयर कर किया है. जिसमें उन्होंने खुद को ‘मां’ लिखा. यह पोस्ट शेयर होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. सोनम ने यह भी बताया है कि उनके दूसरे बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी.

बीते कई दिनों से सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सोनम कपूर और उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था. अब खुद सोनम ने इस खुशखबरी की पुष्टि कर फैंस को सरप्राइज दिया है और अपने नए सफर को लेकर उत्साह जताया है.

 सोनम कपूर का पोस्ट और सेलिब्रिटीज की प्रतिक्रिया

सोनम की अनाउंसमेंट पोस्ट पर बॉलीवुड से लेकर उनके करीबी दोस्तों तक ने जमकर प्यार बरसाया. हाल ही में मां बनीं पत्रलेखा, शनाया कपूर, सुनीता कपूर, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने कॉमेंट कर बधाई दी.

आनंद आहूजा का कॉमेंट 

सोनम के पोस्ट पर पति आनंद आहूजा ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दोहरी मुसीबत इसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या सोनम भी जुड़वां बच्चों की उम्मीद कर रही हैं, बिल्कुल उपासना कामिनेनी की तरह? वहीं कुछ लोगों का मानना है कि आनंद ने अपने पहले बेटे वायु और आने वाले दूसरे बच्चे को जोड़कर यह लिखा है.

 सोनम–आनंद की शादी

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मई 2018 में शादी की थी. साल 2022 में दोनों अपने पहले बेटे वायु के माता-पिता बने. अब साल 2026 में सोनम अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *