Google Tag Manager (noscript) -->

‘दोषियों को कोई माफी नहीं…’ लाल किले के पास कार विस्फोट पर भूटान से PM मोदी का कड़ा ऐलान

Spread the love

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में नौ लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने मंगलवार को भूटान की राजधानी थिम्पू से बयान जारी करते हुए कहा, ‘इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा. सभी दोषियों को कटघरे में लाया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की भूटान यात्रा पर हैं, जहां वे किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं. अपने संबोधन में उन्होंने इस घटना को भयावह और हृदय विदारक बताया और कहा कि वे पीड़ित परिवारों के दर्द को भली-भांति समझते हैं.

पीएम मोदी बोले …

भूटान में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश आज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. मैं पूरी रात सभी जांच एजेंसियों के संपर्क में था. हमारी एजेंसियां इस साजिश की जड़ तक पहुंचेंगी. 

यह वही वाक्य था जो प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 22 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कहा था. उस वक्त उन्होंने चेतावनी दी थी.

Speaking in Thimphu, Bhutan. Watch. https://t.co/nLu0f5q5WY— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025

पहले भी दिखा चुका है भारत का सख्त रुख

पहलगाम हमले के कुछ हफ्तों बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की गई थी. यह ऑपरेशन सेना, नौसेना और वायुसेना के संयुक्त समन्वय से अंजाम दिया गया था. जो देश की सुरक्षा एजेंसियों की ताकत और एकजुटता को दर्शाता है.

देश में शोक और आक्रोश का माहौल

दिल्ली में लाल किले के पास हुआ यह धमाका देश को झकझोर कर रख दिया है. शुरुआती जांच में यह आत्मघाती कार बम विस्फोट बताया गया है. धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *