Google Tag Manager (noscript) -->

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक, समाजवादी पार्टी ने बताई लोकतंत्र पर ‘चोट’

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक ब्लॉक कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस पेज पर करीब 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। पेज ब्लॉक होने के बाद पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई है।

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक ट्रेंड करने लगा

फेसबुक द्वारा इस कार्रवाई का कोई स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही #RestoreAkhileshYadavPage ट्रेंड करने लगा।

सपा के राज्यसभा सांसद राजीव राय ने फेसबुक के इस कदम को “लोकतंत्र पर हमला” बताया। उन्होंने कहा — “समाजवादी विचारधारा की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। जब-जब विपक्ष की बात जनता तक पहुंचने लगती है, तब-तब आवाज़ को रोकने के ऐसे प्रयास किए जाते हैं।”

पार्टी नेताओं ने फेसबुक से तत्काल पेज बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक पेज नहीं, बल्कि करोड़ों समाजवादियों की भावना से जुड़ा मंच है।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भी पोस्ट कर लिखा —

“राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज तुरंत बहाल किया जाए। यह लोकतंत्र की आवाज़ है, जिसे दबाया नहीं जा सकता।”

t20news.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *