Google Tag Manager (noscript) -->

उत्कृष्ट विद्यालय का नया छात्रावास छात्रों को आवंटन किया जाये: इंद्रलाल

Spread the love

रीवा/ सीधी

स्टूडेंट्स एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक इंद्रलाल पटेल ने उत्कृष्ट विद्यालय क्र 1 सीधी के नया सामान्य छात्रावास 200 सीटर का सभी सुविधा युक्त बन के पिछले कई महीनों से तैयार है जिसमें 100 सीटर छात्रों को एवं 100 सीटर छात्राओं के लिए व्यवस्था की गई है लेकिन आवंटन नहीं होने पर छात्र छात्राएं दर दर भटक रहे हैं।परीक्षा अगले माह से होने जा रही है जिससे छात्रों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इस छात्रावास का एक पुराना छात्रावास है जिसमें लगभग 60-70 छात्र रह रहे हैं जो की बहुत ही कम स्थान है एवं बदतर स्थिति में है।इस छात्रावास के छात्रों एवं स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्राचार्य एस एन त्रिपाठी एवं समिति से मांग किया है कि छात्रावास परीक्षा से पहले छात्रों को आवंटन किया जाये।प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन दिया है। कि जल्द ही छात्रों को छात्रावास आवंटन कर दिया जाएगा ।

One thought on “उत्कृष्ट विद्यालय का नया छात्रावास छात्रों को आवंटन किया जाये: इंद्रलाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *